फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न जूस मिलता न कॉफी बस ‘खून’ चाहिए

Sat, 28 May 2016 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
cmo cheking, lalitpur news - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
ललितपुर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने शुक्रवार को जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ब्लड बैंक का फ्रिज खराब पाया। वहीं, अस्पताल में रक्तदाताओं को जूस उपलब्ध न होने पर कॉफी दिए जाने की व्यवस्था है, लेकिन स्टॉक में कॉफी पाउडर तक नहीं मिला। इस पर सीएमओ ने नाराजगी जताते हुए सीएमएस को फोन कर व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


जिला अस्पताल स्थित जिला ब्लड बैंक की शिकायतें मिलने पर जिलाधिकारी डा. रुपेश कुुमार ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. प्रताप सिंह को ब्लड बैंक का निरीक्षण करने के निर्देश दिए थे। इसी के तहत शुक्रवार को सीएमओ ब्लड बैंक का निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान ब्लड बैंक का फ्रिज खराब पाया गया। इस संबंध में ब्लड बैंक प्रभारी डा. मुकेश चौधरी ने बताया कि कंपनी को फ्रिज की खराबी के बारे में सूचित कर दिया गया है।

ब्लड बैंक में रक्तदान करने वाले रक्तदाताओं को जूस व अन्य तरल पदार्थ की जगह कॉफी दी जा रही है। लेकिन, कई दिनों से ब्लड बैंक में काफी पाउडर नहीं है, जिस कारण शुक्रवार को 11 रक्तदाताओं को कोई तरल पदार्थ पीने के लिए उपलब्ध नहीं हो सका। सीएमओ ने फोन पर सीएमएस डॉ. संजय वासवानी को तत्काल ब्लड बैंक में कॉफी पाउडर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें