संवाद न्यूज एजेंसी
बिरधा। ब्लॉंक मुख्यालय स्थित प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक की शाखा में वित्तीय साक्षरता जन जागरूकता कैंप आयोजित किया गया। इसमें वित्तीय जानकारी के साथ ही जालसाजों से सतर्क रहने की सलाह भी दी गई।
आजकल जालसाजी और धोखाधड़ी की घटनाएं प्रतिदिन बढ़ती जा रही हैं। इसकी रोकथाम के लिए सारे बैंक अपने लाभार्थियों से सतर्कता बरतने की अपील कर रहे हैं। बैंक ग्रामीण क्षेत्रों में कैंप चला रहे हैं। उन्होंने बताया कि अपने खाते से संबंधित गोपनीय जानकारी जैसे कि ओटीपी, पासवर्ड, सीवीवी नंबर आदि किसी को ना बताएं। कोई भी बैंक आपसे किसी भी प्रकार की गोपनीय जानकारी के बारे में नहीं पूछता है।
कैंप में सरकार की ओर से चलाई जा रही सुकन्या समृद्धि योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, अटल पेंशन योजना आदि की जानकारी दी। कैंप में आरोह फाउंडेशन के सहायक वित्तीय समन्वयक वृंदावन अहिरवार व प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक की सहायक फील्ड अधिकारी अपूर्वा सहित बैंक के कर्मचारी सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।