aarakchan karyaly, jhansi news
- फोटो : amar ujala, jhansi news
रेलवे स्टेशन के आरक्षण कार्यालय में लगे कैमरों में कैद होने वाली गतिविधियां एलईडी स्क्रीन खराब होने से नहीं दिख पा रही है। इससे त्योहार के वक्त सक्रिय रहने वाले दलालों व नियमों को दरकिनार करके आरक्षण कराने वालों को देखना मुश्किल हो रहा है।
रेलवे आरक्षण कार्यालय में अक्सर शिकायतें सामने आती हैं कि कर्मचारी अपनी सीट पर नहीं हैं। टोकन बांटने में भेदभाव किया जा रहा है। कतार में लगने को लेकर लोगों में धक्कामुक्की हो रही है। लेन-देन व गलत टिकट बनने को लेकर विवाद हो रहे हैं। कर्मचारी यात्रियों से अच्छा व्यवहार नहीं कर रहे हैं। इन्हीं सब शिकायतों में पारदर्शिता लाने के लिए आरक्षण कार्यालय कैमरे लगाए गए हैं।
इन कैमरों में कैद होने वाली गतिविधि को प्लेटफार्म एक पर स्थित उप स्टेशन प्रबंधक (वाणिज्य) कार्यालय में लगी एलईडी में देखा जा सकता है। ऐसे में अगर कोई यात्री शिकायत लेकर आता है तो गलती का पता लगाना आसान हो जाता है। मगर, पिछले दो माह से एलईडी खराब पड़ी है। इससे आरक्षण कार्यालय में होने वाली गतिविधियों को देखना मुमकिन नहीं हो रहा है। इस संबंध में जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि एलईडी को सुधरवाया जा रहा है।