फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म में चारों आरोपियों का लिया डीएनए सैंपल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म कर वीडियो बनाने वाले चारों आरोपियों का जिला अस्पताल में रविवार को डीएनए सैंपल लिया गया।
थाना सौजना अंतर्गत एक गांव की 14 वर्षीय किशोरी 29 मार्च की सुबह शौचक्रिया के लिए गई थी। इस दौरान गांव का एक युवक आया और किशोरी से लड़की से मिलवा देने की बात कही। किशोरी ने मना कर दिया। इसी बीच वहां गांव के तीन युवक आ गए। सभी ने किशोरी को निर्वस्त्र कराते हुए वीडियो बना ली थी। इसके बाद चारों युवकों ने किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म किया था। घटना की जानकारी परिजनों को देने पर जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर 20 अप्रैल को चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद किशोरी का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया। रविवार को चारों आरोपियों का जिला अस्पताल में डीएनए सैंपल लिया गया और इसे जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया। इसके बाद आरोपियों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें