फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: युवक पर धारदार हथियार से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला अस्पताल में भर्ती, शहर के मोहल्ला बड़ापुरा की घटना, अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। ताऊ के घर जा रहे युवक के साथ कुछ लोगों ने मारपीट कर धारदार हथियार से हमला कर दिया। युवक घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
शहर के मोहल्ला रामनगर निवासी रितिक लखेरा (23) 20 अप्रैल की रात बाइक से अपने ताऊ के यहां अजीतापुरा जा रहा था। वह बड़ापुरा में पहुंचा था कि कुछ लोगों ने रितिक को रोक लिया और उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोगों को आता देख आरोपी भाग गए। थोड़ी देर बाद परिजन मौके पर पहुंचे और घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। रितिक के पिता पुष्पेंद्र लखेरा ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें