फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: डीएम-एसपी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, तैयारियां परखीं

विज्ञापन
पर्चियां और दस्तावेज एकत्रित करते चुनाव कर्मचारी - संवाद
विज्ञापन
ललितपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी सत्य प्रकाश और पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार बाजपेई ने बृहस्पतिवार को विभिन्न मतदान केंद्रों का संयुक्त निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। अधिकारियों ने पेयजल, रोशनी, रैंप और बैठने की व्यवस्था की जांच की। साथ ही चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

दोनों अधिकारियों ने जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेटों को अपने क्षेत्रों में लगातार भ्रमणशील रहने को कहा। मतदान निष्पक्ष और भयमुक्त माहौल में कराने पर जोर दिया। एसपी ने पुलिस बल को सुरक्षा व्यवस्था मुस्तैद रखने और माहौल बिगाड़ने वालों से सख्ती से निपटने के निर्देश दिए। मतदाताओं की सुविधा के लिए कतारों का उचित प्रबंधन करने तथा वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगों को विशेष सहायता उपलब्ध कराने को कहा। जिला प्रशासन और पुलिस ने मतदाताओं से बिना किसी डर या प्रलोभन के मतदान करने की अपील की। ब्यूरो
-
मतदान के लिए प्रमाणित मतदाताओं को मिलेगा अवकाश
ललितपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी सत्य प्रकाश ने बताया कि उत्तर प्रदेश विधान परिषद के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के तहत खंड स्नातक और खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए 23 अक्तूबर को मतदान होगा। मतदान के दिन प्रमाणित मतदाताओं को मताधिकार का प्रयोग करने के लिए विशेष आकस्मिक अवकाश दिया जाएगा। यह सुविधा जिले के उन कर्मचारियों को मिलेगी, जो स्नातक मतदाता हैं। यह निर्णय मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देशों के क्रम में लिया गया है।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक ओमप्रकाश सिंह और बीएसए रत्नेश कुमार ने भी माध्यमिक और परिषदीय विद्यालयों के प्रमाणित मतदाताओं को मतदान के मद्देनजर शुक्रवार को अवकाश देने की जानकारी दी। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें