फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: कल्याणपुरा गोशाला में डीएम ने देखी व्यवस्थाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। जनपद में चल रहे पौधरोपण जन अभियान के तहत डीएम ने कल्याणपुरा गोवंश आश्रय स्थल में पौधरोपण किया। गोशाला का निरीक्षण कर गोवंशों के प्रबंधन के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने जनसुनवाई कर आमजन की समस्याएं सुनीं और उनके निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। बताया गया कि गोशाला में प्रबंधन के लिए कर्मचारी कार्यरत हैं। यहां संरक्षित गोवंश को प्रतिदिन नियमित रूप से भूसा दिया जाता है, जिसमें रोटी मिलाई जाती है। इस समय आश्रय स्थल में गोदाम में पर्याप्त मात्रा में भूसा उपलब्ध है। डीएम ने अन्य व्यवस्थाओं को देखने के बाद बरसात के मद्देनजर समुचित व्यवस्थाएं व पशुओं को नियमित रूप से चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें