फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: सीएमआईएस पोर्टल और विकास परियोजनाओं की डीएम ने की समीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। सीएमआईएस पोर्टल पर जनपद के विकास कार्यों और आकांक्षात्मक ब्लॉक मड़ावरा में संचालित हो रहे कार्यक्रमों की समीक्षा जिलाधिकारी सत्यप्रकाश ने की। जननी सुरक्षा योजना में खराब प्रगति पर एनएचएम डॉ अमित तिवारी का स्पष्टीकरण, डीएएम का इस माह का वेतन रोका गया और बैठक में अनुपस्थित रहने पर जिला उद्यान अधिकारी का स्पष्टीकरण सहित एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए।
कलक्ट्रेट सभागार में बृहस्पतिवार को हुई समीक्षा बैठक में इस माह सीएमआईएस पोर्टल पर विकास की कुल 15 परियोजनाएं लाल श्रेणी में बताई गईं। इन पर गहन समीक्षा की गई। समीक्षा में जिलाधिकारी ने जननी सुरक्षा योजना में खराब प्रगति पर एनएचएम डॉ अमित तिवारी का स्पष्टीकरण तलब किया, वहीं डीएएम का इस माह का वेतन आहरित न करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही जिला उद्यान अधिकारी के बैठक में अनुपस्थित रहने पर नाराजगी जताते हुए स्पष्टीकरण तलब किया। साथ में एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए। समीक्षा में अधिकांश विकास कार्यों की कार्यदायी संस्था सीएलडीएफ के खराब प्रदर्शन पर डीएम ने नाराजगी जताई और इस माह अपेक्षाकृत प्रगति न होने पर संस्था के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में डीसी मनरेगा रमेश कुमार यादव, जिला विकास अधिकारी अतिरंजन सिंह, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ भगवान सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक ओपी सिंह, जिला, जिला पंचायत राज अधिकारी कुंवर सिंह यादव, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी सहित कार्यदायी विभागों के अधिशासी अभियंता व अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें