फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: प्रदीप मिश्रा और धीरेंद्र शास्त्री की कथा स्थल के लिए डीएम ने देखी व्यवस्था

विज्ञापन
​शिव महापुराण एवं हनुमंत कथा की तैयारियों को लेकर विधाय
विज्ञापन
झांसी। दिसंबर में कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा और बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा को लेकर डीएम गौरांग राठी ने अधिकारियों के साथ कानपुर रोड स्थित कथा स्थल का बृहस्पतिवार को निरीक्षण किया। उन्होंने श्रद्धालुओं के आवागमन, वाहनों की पार्किंग, यातायात नियंत्रण, पेयजल, विद्युत व्यवस्था, साफ-सफाई, चिकित्सा सुविधाओं एवं सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन

महानगर में राधिका ऑर्किड के सामने चार से 10 दिसंबर तक पंडित प्रदीप मिश्रा की ओर से शिवमहापुराण कथा और 11 से 13 दिसंबर तक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की ओर से हनुमंत कथा सुनाई जाएगी। इन दोनों धार्मिक आयोजनों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। इसको लेकर तैयारियां चल रही हैं। अधिकारियों ने निरीक्षण के दौरान विशिष्ट अतिथियों और श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा की। निर्देशित किया गया कि सभी जरूरी सुविधाओं को समय रहते पूर्ण कर लिया जाए, ताकि किसी तरह की असुविधा न हो। आयोजन की जानकारी देते हुए विधायक रवि शर्मा ने कहा कि झांसी समेत आसपास के जिलों के श्रद्धालु झांसी पहुंचेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें