फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: बाइक सवारों को डीजे वाहन ने मारी टक्कर, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

ललितपुर। बरात से लौट रहे बाइक सवारों को डीजे वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार तीन लोग गंभीर घायल हो गए। घायलों को मड़ावरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।
विज्ञापन




मध्यप्रदेश के थाना बंडा के ग्राम गुगरा निवासी इमरत (40), उमराव (42) और नारायण लोधी (40) बृहस्पतिवार की रात को थाना सौजना के ग्राम उल्दना में आई बरात में आए थे। शुक्रवार की सुबह तीनों बाइक से वापस लौट रहे थे। अभी वह लोग थाना मड़ावरा के ग्राम गिदवाहा के पास पहुंचे थे। सामने से डीजे वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। सूचना मिलने पर मड़ावरा थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। इधर, बाइक को टक्कर मारने के बाद डीजे वाहन का चालक मौके से वाहन को छोड़कर भाग गया था। थाना मड़ावरा प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें