फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्यांगों ने लगाया जाम

Thu, 31 Mar 2016 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
jam, lalitpur news - फोटो : amarujala
विज्ञापन
ललितपुर। सदर कोतवाली के सामने स्थित रैन बसेरा में बुंदेलखंड विकलांग फाउंडेशन के तत्वावधान में दिव्यांगों ने अपनी, विधवा और वृद्धों की पेंशन बढ़ाए जाने की मांग की। इसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री का पुतला दहन करने की कोशिश की, लेकिन कोतवाली पुलिस ने पुतला छीन लिया। उन्होंने जाम भी लगाया।
विज्ञापन


रैन बसेरा में बैठक के बाद प्रदर्शनकारी प्रदेश के मुख्यमंत्री का पुतला लेकर घंटाघर परिसर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान कोतवाली पुलिस ने पुतला छीन लिया, जिससे कोतवाली में प्रदर्शनकारियों का जमावड़ा लग गया। बाद में प्रदर्शनकारियों ने वीर सावरकर चौराहा पर जाम लगाकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और विरोध प्रदर्शन किया। काफी समय तक जाम लगे रहने के बाद सदर एसडीएम रमेशचंद्र ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों को समझाया। इस पर प्रदर्शनकारियों ने जाम खोल दिया।

इस दौरान संगठन के अध्यक्ष बालकिशन प्रजापति, कमल श्रीवास्तव, बृजेश गुप्ता, अनिल सिंघानियां, रुपेश परिहार, लल्लू कुशवाहा, रुपसिंह लंबरदार, हेमंत ग्वाला, जगदीश, दामोदर, रामसहाय, बलराम, सागर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें