फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिवाइडर तोड़ ट्राला पहुंचा दूसरी ओर, टला हादसा

विज्ञापन
मील के पत्थर से टकराया ट्राला - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। पंजाब से विशाखापट्टनम ट्रैक्टर लेकर जा रहा एक ट्रॉला बृहस्पतिवार को बाईपास मार्ग पर पलटने से बच गया। ट्रॉला डिवाइडर तोड़कर सड़क के दूसरी ओर किलोमीटर के पत्थर से जा टकराया। घटना में चार लोग बाल-बाल बच गए। कुछ लोगों ने पुलिया के दूसरी ओर कूदकर जान बचाई।
विज्ञापन

थाना कोतवाली अंतर्गत खिरकापुरा बाईपास स्थित सुरईघाट चौराहा पर बृहस्पतिवार की दोपहर करीब 12 बजे ट्रैक्टर से भरा ट्राला अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़कर रोड के दूसरी ओर पुलिया के पास लगे किलोमीटर के पत्थर से टकरा गया। ट्राला डिवाइडर से टकराकर दूसरी ओर सड़क पर पहुंचा तो दूसरी ओर से आ रहे कुछ बाइक सवार जब तक कुछ समझ पाते, ट्राला उनके बिलकुल नजदीक आकर रुक गया। चार लोग ट्राला के सामने ही गिर गए, हालांकि तब तक ब्रेक लगने और मील के पत्थर से टकराकर ट्राला रुक गया। ट्राला ठहरने के स्थान से तीन फिट की दूरी पर पुलिया पर कुछ लोग बैठे थे, उन्होंने पुलिया से कूदकर अपनी जान बचाई। इससे खिरकापुरा से बाईपास पर पहुंचने वाला रास्ता जाम हो गया। इससे लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। जानकारी मिलने पर यातायात निरीक्षक आशुतोष मिश्रा ने यातायात कर्मी तैनात कर दिया, ताकि कोई दुर्घटना न हो सके। ट्रक चालक ने बताया कि ट्रॉला का पहिया फटने की वजह से अनियंत्रित हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें