फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: बिना मान्यता प्राप्त विद्यालयों को जिला विद्यालय निरीक्षक ने भेजा नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

डोंगराखुर्द। जनपद में चल रहे बिना मान्यता प्राप्त और अटैच करने वाले विद्यालयों को जिला विद्यालय निरीक्षक ने नोटिस जारी किए हैं।
ग्रामीण क्षेत्र से लोगों ने प्रार्थना पत्र देकर जिलाधिकारी से इस संबंध में शिकायत की थी। डीएम के निर्देश पर जिला विद्यालय निरीक्षक ओपी सिंह ने उन विद्यालयों को भी नोटिस भेजा है जो अमान्य विद्यालयों को अपने विद्यालय से अटैच किए हुए हैं। इस कार्रवाई से ऐसे विद्यालयों के संचालकों में हड़कंप मच गया है जो बगैर मान्यता के अथवा अटैचमेंट से कक्षाएं चल रहे थे। वही मान्यता प्राप्त विद्यालयों के प्रबंधक ने प्रशासन के इस कदम की सराहना की है। ग्रामीण क्षेत्र के लोगों ने बताया कि अमान्य विद्यालय चलाकर शिक्षा को व्यापार बनाने वाले बच्चों की भविष्य से खिलवाड़ कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें