संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। राजकीय इंटर कॉलेज में सोमवार को कबड्डी की जिला स्तरीय ट्रायल प्रतियोगिता हुई। माध्यमिक विद्यालयों के बालक-बालिकाओं की टीमों ने इसमें प्रतिभाग किया। चयनित टीमें चार अगस्त को जिले में होने वाली मंडलीय कबड्डी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी।
12 माध्यमिक विद्यालयों की कबड्डी टीमों ने ट्रायल में प्रतिभाग किया। सब जूनियर, जूनियर और सीनियर बालक और बालिकाओं की टीमों को छह-छह के वर्ग में बांटा गया। इसके बाद कबड्डी के मैच शुरू किए। खिलाड़ियों ने बीस-बीस मिनट के मैच में अपने खेल का हुनर दिखाया। निर्णायक मंडल अवरारुद्दीन मलिक, संदीप सिंह, राकेश, सलमान रहे। ट्रायल प्रतियोगिता होने के बाद निर्णायक मंडल की टीम ने प्रतिभाग करने वाली सभी 12 टीमों में से सीनियर वर्ग, जूनियर वर्ग, सब जूनियर वर्ग के 12-12 बालक-बालिकाओं को चयनित किया। जिला स्तरीय कबड्डी ट्रायल में बालक-बालिका के तीनों वर्गों में 72 खिलाड़ियों को चयनित किया गया। जनपद स्तरीय कबड्डी ट्रायल प्रतियोगिता में अरुण बाबू शर्मा, मोतीलाल, आशीष वर्मा, आकाश, संदीप सिंह, सुनील राय, राकेश कुशवाहा, महेंद्र आदि मौजूद रहे।
इन विद्यालयों की टीमों ने लिया हिस्सा : ट्रायल प्रतियोगिता में शीतल बडोनिया इंटर कॉलेज महरौनी, सरस्वती मंदिर इंटर कॉलेज मड़ावरा, राजकीय इंटर कॉलेज ललितपुर, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज ललितपुर, श्रीवर्णी जैन इंटर कॉलेज ललितपुर, एसडीएस कान्वेंट इंटर कॉलेज ललितपुर, जिला परिषद इंटर कॉलेज पाली, किसान इंटर कॉलेज बिरधा शामिल रहे। सीबी गुप्ता इंटर कॉलेज महरौनी, एवीएम इंटर काॅलेज ललितपुर, राजकीय इंटर कॉलेज जखौरा, मर्दन सिंह इंटर कॉलेज तालबेहट, रुद्रनारायण इंटर कॉलेज खड़ोवरा, शांति निकेतन इंटर कॉलेज महरौनी की कबड्डी टीमों ने प्रतिभाग किया।