फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
महरौनी। श्री कृष्ण जन्मोत्सव व दधिखाना उत्सव के अंतर्गत ग्राम खिरिया भारंजू स्थित श्री कारसदेव बाबा मंदिर प्रांगण में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कारसदेव बाबा का विधिविधान से पूजन किया और शाम को भजन संध्या एवं बुंदेली लोकगीत निशा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गायक कलाकार रामप्रकाश तूफानी के साथ रामदेवी सरगम और रोशनी राजपूत एंड पार्टी ने शानदार प्रस्तुति दी। इस मौके पर राजीव बाजपेई, ध्रुव राजा बुंदेला, जगदीश रजक प्रधान पठा, सचिन सोनी, प्रदीप पाठक, राजेश श्रीवास्तव, कैलाश नारायण तिवारी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें