ललितपुर। स्पोर्ट्स स्टेडियम में बृहस्पतिवार को जिला स्तरीय सिविल सर्विसेज चयन व ट्रायल का आयोजन हुआ। इसमें जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी आशुतोष सिंह का शतरंज में, सफाईकर्मी अरविंद कुमार का तैराकी, सचिन कुमार का हॉकी, सीताराम कुशवाहा का एथलेटिक्स, पशु चिकित्सक डॉ गौरव भोइया का क्रिकेट, मानचित्रकार धीरेंद्र कुमार प्रजापति का बैडमिंटन और चकबंदी विभाग की कनिष्ठ सहायक काव्या का कैरम में चयन किया गया। उप क्रीडा अधिकारी प्रमोद कुमार जायसवाल ने बताया कि चयनित खिलाड़ियों को 18 व 19 अगस्त को मेजर ध्यान चंद्र स्पोर्ट स्टेडियम झांसी में आयोजित मंडल स्तरीय ट्रायल व चयन में भाग लेना है। इस मौके पर रविंद्र कुमार, अजरुद्दीन, लक्ष्मण, मनोज कुशवाहा, विकास, जयनारायण दुबे सहित कई प्रमुख लोग मौजूद रहे। ब्यूरो