संवाद न्यूज एजेंसी ललितपुर। कड़कड़ाती ठंड में जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों के लिए एक कंबल नाकाफी साबित हो रहा है। मरीजों का कहना है कि उन्हें एक और कंबल मिलना चाहिए। मरीजों ने बताया कि यह कंबल भी काफी हल्का है। इससे सर्दी से बचाव नहीं हो पा रहा है। वहीं, ऐसे में अधिकांश मरीज घर से रजाई-गद्दा लाने को मजबूर हैं। कई तो अपने रिश्तेदार से कंबल मांगकर काम चला रहे हैं। वहीं तीमारदारों के लिए भी कंबल उपलब्ध कराने की मांग की।
फोटो- 12
विशाल
मां की तबीयत खराब होने पर जिला अस्पताल आया था। यहां चिकित्सकों ने भर्ती कर लिया। एक कंबल होने से दिक्कत हो रही थी। इस पर दूसरा कंबल लेना पड़ा।
- विशाल
-
फोटो- 13
कैप्सन- शैलेंद्र
जिला अस्पताल में पत्नी की तबीयत खराब होने पर भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। यहां पर एक कंबल मिलने पर सर्दी से बचाव नहीं हो पा रहा था। इससे घर से कंबल मंगाना पड़ा।
-
अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों को कंबल दिए जा रहे हैं। सभी को एक-एक कंबल दिया जाता है। मरीज को जरूरत पर दूसरा कंबल भी उपलब्ध करा दिया जाता है। तीमारदारों को कंबल की व्यवस्था नहीं है।- डॉ. राजेंद्र प्रसाद, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला अस्पताल पुरुष