फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल, सीएचसी की ओपीडी बंद, सिर्फ इमरजेंसी खुलेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। कोरोना वायरस का प्रकोप लगातार बढ़ने के चलते अपर मुख्य सचिव के आदेश पर अब जिला अस्पताल की ओपीडी भी बंद कर दी गई है। इसके साथ ही पीएचसी व सीएचसी की ओपोडी भी बंद की गई हैं। हालांकि, अब सिर्फ आवश्यक सेवाओं के लिए इमरजेंसी खुली रहेगी और गर्भवती महिलाओं व बच्चों का इलाज किया जाएगा।
विज्ञापन

जनपद समेत प्रदेश के कई जिलों में कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार भयावह स्थिति में बढ़ता जा रहा है। ऐसे में अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने एक पत्र जारी करते हुए आदेश दिया है कि वर्तमान में प्रदेश के अधिकांश जनपदों में कोविड-19 के रोगियों की संख्या में लगातार वृद्घि हो रही है। भीड़ एकत्रित होने पर संक्रमण के विस्तार का खतरा बना रहता है। इसके चलते निर्णय लिया गया है कि जिला चिकित्सालयों एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में आवश्यक एवं आकस्मिक सेवाओं को छोड़कर अन्य सेवाएं अग्रिम आदेशों तक स्थगित रहेंगी। आवश्यक सेवाओं के अंतर्गत अन्य सेवाओं के साथ गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों का इलाज शामिल है। उक्त आदेश जारी होने के बाद जिले में जिला चिकित्सालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों की सभी ओपीडी बंद कर दी गई हैं और अब सिर्फ इमरजेंसी एवं महिला अस्पताल में गर्भवती महिलाओं के लिए ही स्वास्थ्य सेवाएं सुचारु रहेंगी।
विज्ञापन

-
शासन के निर्देश पर ओपीडी की सभी सेवाएं बंद कर दी गई हैं। सिर्फ इमर्जेंसी सेवा सुचारु रहेगी और कोविड की जांच होती रहेगी। - डॉ. अमित चतुर्वेदी, सीएमएस।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें