ललितपुर। जिला बार एसोसिएशन के एल्डर्स कमेटी व मुख्य चुनाव अधिकारी की आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें जिला बार के वार्षिक चुनाव के लिए मतदान व मतगणना के लिए छह दिसंबर की तिथि निर्धारित की गई। बताते चलें कि जिला बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव के लिए मतदान व मतगणना 30 नबंवर को होनी थी, लेकिन बार काउंसिल के 27 नवंबर के आदेश के बाद इस प्रक्रिया को स्थागित कर दिया गया था। इसके बाद दो दिसंबर को बार काउंसिल ने चुनाव कराने के निर्देश जारी किए, जिसके तहत छह दिसंबर को चुनाव कराने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष जीवनधर लाल जैन, मुख्य चुनाव अधिकारी प्रकाश नारायण देवलिया, अशोक कुमार रिछारिया, जयकुमार चौधरी, प्रकाश चंद्र जैन, पवन जायसवाल, अजय कुमार मिश्र, विपिन बिहारी सक्सेना आदि मौजूद रहे। संवाद