फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: जिला बार एसोसिएशन ने की व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। जिला बार एसोसिएशन ने जिला जज को एक पत्र देकर न्यायालय परिसर में व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है।
विज्ञापन

पत्र में बताया गया है कि न्यायालय कक्षाें के बाहर नवीन न्याय भवन में वादकारियों के प्रतीक्षा के लिए बैठने की व्यवस्था है, जिनके लिए न्याय प्रशासन द्वारा समुचित पंखे लगवाए गए हैं, लेकिन उक्त पंखे चल नहीं रहे हैं। इसके संबंध मेंं संबंधित कर्मचारियों को अवगत कराया गया है, लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ है। आगे बताया कि पूरे न्यायालय परिसर में जो भी सुविधा पंखा, पेयजल, बॉशरूम में जल उपलब्धता अव्यवस्थित हैं, उनकी रिपोर्ट मंगवाई जाकर यथा स्थान दुरूस्त कराए जाने की मांग की है। पत्र पर जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश देवलिया व महामंत्री लखन यादव के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें