फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समय से करें शिकायतों का निस्तारण : सीडीओ

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। पाली तहसील में मुख्य विकास अधिकारी केके पांडे की अध्यक्षता में तहसील दिवस का आयोजन किया गया, सीडीओ ने अधीनस्थों से कहा कि शिकायतों का समय पर गुणवत्तापरक निस्तारण करें।
उन्होंने एक-एक फरियादियों को सुना और उनकी समस्याओं के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण करवाया। तहसील पाली में कुल 46 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से तीन का मौके पर निस्तारण कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहसील महरौनी में कुल 93 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिसमें से 16 का मौके पर निस्तारण कराया गया। तहसील ललितपुर में कुल 33 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिसमें से तीन का मौके पर निस्तारण कराया गया। तहसील मड़ावरा में कुल 18 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिसमें से दो का मौके पर निस्तारण कराया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें