फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी के संकट को लेकर किया प्रदर्शन

Sat, 06 Jun 2015 01:14 AM IST
ललितपुर/ ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
तालबेहट (ललितपुर)। नगर में तीन दिन से व्याप्त पेयजल संकट से त्रस्त जनता का सब्र शुक्रवार को टूट गया।   पेयजल संकट के विरोध में युवा जागृति मंच के कार्यकर्ताओं के आह्वान पर दर्जनों युवा बाल्टी, भगौना लेकर जल संस्थान कार्यालय पर पहुंच गए तथा उन्होंने पेयजल आपूर्ति को सुचारु करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।  आक्रोशित लोगों ने अवर अभियंता आर एस वर्मा का घेराव किया। अवर अभियंता ने चौबीस घंटे में नगर के सभी मुहल्लों में पानी पहुंचाने आश्वासन दिया।
विज्ञापन



  गर्मी के चलते नगर में पेयजल आपूर्ति की मांग अधिक हो जाती है। हर बार की तरह इस बार भी जल संस्थान नगर की जनता को पेयजल उपलब्ध नहीं करा पा रहा है। तीन दिन से नगर की जनता को पेयजल आपूर्ति न होने के कारण काफी परेशानियाें का सामना करना पड़  रहा है। इस संबंध में मंगलवार को नगर के लोगाें ने मंडलायुक्त के समक्ष भी पेयजल संकट की समस्या को रखा था।


शुक्रवार को युवाओं ने जल संस्थान कार्यालय पर प्रदर्शन एवं नारेबाजी की। युवाओं ने जेई वर्मा का घेराव कर मुख्यालय पर निवास बनाने एवं जनता की समस्याओं को दूर करने की मांग की। प्रदर्शन की जानकारी के बाद उपजिलाधिकारी अमिताभ यादव ने अवर अभियंता से फोन पर जानकारी लेते हुए जनता की समस्या के निदान करने के निर्देश दिए, जिस पर अवर अभियंता ने चौबीस घंटे में नगर में पानी पहुंचाने की बात कही।
विज्ञापन



प्रदर्शन करने वालों में राजेन्द्र गोस्वामी, सुनील त्रिपाठी, आशीष लखेरे, संदीप नामदेव, मुकेश चौरसिया, अभिषेक रजक,  चिन्टू, राहुल राय, प्रमिल राज जैन आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें