फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: ईवीएम पर वोट डालकर दूर कीं भ्रांतियां

विज्ञापन
ईवीएम मशीन से ग्रामीणों को वोट डलवाते अधिकारी - संवाद
विज्ञापन
मड़ावरा। ईवीएम से मतदान को लेकर मतदाताओं की भ्रांतियां दूर करने और उन्हें मतदान प्रक्रिया की जानकारी देने के लिए शनिवार को तहसील मुख्यालय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। नवागत उपजिलाधिकारी अभिजीत सिंह ने डमी ईवीएम पर वोट डालकर जागरूकता स्टॉल का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने मौजूद बुजुर्ग ग्रामीणों को मतदान की प्रक्रिया समझाई और उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में पुलिस क्षेत्राधिकारी मड़ावरा, तहसीलदार अजीत कुमार, मानवेंद्र सिंह सहित अन्य अधिकारियों ने भी डमी ईवीएम पर मतदान किया। अधिकारियों ने ग्रामीणों को मशीन पर वोट डलवाकर इसकी कार्यप्रणाली बताई। उन्होंने बताया कि ईवीएम के तीन प्रमुख भाग होते हैं। बैलेट यूनिट पर प्रत्याशियों के चुनाव चिह्न के सामने नीले रंग के बटन लगे होते हैं। मतदाता अपनी पसंद के चुनाव चिह्न के सामने वाला बटन दबाकर वोट डाल सकता है। बटन दबाने पर बीप की आवाज आती है और वोट कंट्रोल यूनिट में दर्ज हो जाता है। वहीं, वीवीपैट में संबंधित चुनाव चिह्न की पर्ची सात सेकंड तक दिखाई देती है। इससे मतदाता अपने वोट की पुष्टि कर सकता है। कार्यक्रम के जरिए ग्रामीणों को ईवीएम की कार्यप्रणाली और मतदान प्रक्रिया की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें