फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड अस्पताल के बाथरुम के नलों में नहीं आ रहा पानी, टॉयलेट चोक

विज्ञापन
covid 19 - फोटो : covid 19
विज्ञापन
ललितपुर। कोविड-19 कोर कमेटी की बैठक शुक्रवार की शाम को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। समीक्षा में बताया गया कि अस्पताल के निरीक्षण में पाया गया कि बाथरूम के नलों में पानी नहीं आ रहा और एक टॉयलेट चोक मिला है। जिस पर डीएम ने अधिशासी अधिकारी को समस्या निस्तारण के आदेश दिए। वहीं, बैठक में पॉलीटेक्निक परीक्षा में प्रवेश से पहले परीक्षार्थियों स्क्रीनिंग की जाए और अनिवार्य रूप से मास्क लगवाया जाए।
विज्ञापन

बैठक में बीते 24 घंटे को कोविड परिणामों पर चर्चा की गई, जिसमें डॉ. अमित चतुर्वेदी ने बताया कि विगत 24 घंटे में 49 पॉजिटिव मरीज मिले हैं और 75 मरीज डिस्चार्ज किये गए हैं। वर्तमान में जनपद में कुल 445 एक्टिव केस हैं। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में स्थापित टेस्टिंग बूथों पर कोविड मामलों की समीक्षा में बताया कि ग्रामीण क्षेत्र के सभी विकास खंडों में सात और शहरी क्षेत्र में 26 (कुल 33) मरीज पॉजिटिव पाए गए हैं। डॉ. दुबे ने बताया कि झांसी में जनपद के कुल 41 मरीज भर्ती हैं, जिनमें से पांच को डिस्चार्ज और चार को एडमिट किया गया है, साथ ही सात मरीज आईसीयू में भर्ती हैं। कोविड-19 अस्पतालों की समीक्षा के दौरान डा. बक्शी ने बताया कि एल-1अस्पताल में 96 मरीज भर्ती हैं, बिजली एवं पेयजल की कोई समस्या नहीं है, लेकिन बाथरूम के नलों में पानी नहीं आ रहा है, साथ ही दूसरे नंबर का टॉयलेट चोक है, इस पर अधिशासी अधिकारी तालबेहट को निर्देशित किया गया की है उक्त समस्याओं का निस्तारण कराना सुनिश्चित करें। जनपद में होने वाली पॉलिटेक्निक की परीक्षा की चर्चा में जिलाधिकारी योगेश कुमार शुक्ल ने निर्देश दिये कि परीक्षा में प्रवेश से पहले परीक्षार्थियों स्क्रीनिंग की जाए, साथ ही अनिवार्य रूप से मास्क लगवाया जाए। बैठक में मलेरिया अधिकारी ने बताया कि मलेरिया टीमों द्वारा हुए सर्वे में चार घरों में लार्वा पाया गया है साथ ही ट्रैक्टर के दस टायरों में पानी भरा पाया गया। जिस पर संबंधित को नोटिस दिए गए हैं। बैठक में अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार मिश्र, अपर जिलाधिकारी न्यायिक लवकुश त्रिपाठी, मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार पांडेय, अपर पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार कुमार सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. प्रताप सिंह, जिला विकास अधिकारी/जिला पंचायत राज अधिकारी इंद्रमणि त्रिपाठी, अपर उप जिलाधिकारी रमेश चंद्र, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक जिला चिकित्सालय, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक रामशंकर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें