फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम के आदेशों की अनदेखी

Sun, 20 Sep 2015 01:03 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ललितपुर। बेसिक शिक्षा विभाग के अफसर डीएम के आदेशों को तवज्जो नहीं देते हैं। शायद यही वजह है कि कई दिन बीत जाने के बाद भी अनेक खंड शिक्षा अधिकारियों ने स्थानांतरित कार्यस्थल पर पहुंचना मुनासिब नहीं समझा। इससे पहले डीएम ने लापरवाही बरतने के मामले में बीएसए से जवाब-तलब किया था।



डीएम जुहेर बिन सगीर ने शिक्षण व्यवस्था को पटरी पर लाने के उद्देश्य से खंड शिक्षा अधिकारियों के कार्यस्थल बदल दिए थे। डीएम के आदेश पर बीएसए ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को तत्काल स्थानांतरित कार्यस्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए थे। कई दिन बीत जाने के बाद भी डीएम के आदेश का पालन नहीं हो सका है। हालांकि, गत दिवस बीएसए चंद्रचूड़ दुबे ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों से कार्यभार ग्रहण करने की आख्या तलब की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन




 उसे भी खंड शिक्षा अधिकारियों ने नजरअंदाज कर दिया है। शनिवार को अनेक खंड शिक्षा अधिकारी पूर्व की तरह पुराने कार्यस्थल पर काम करते दिखे। खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा स्थानांतरित कार्यस्थल पर ज्वाइन नहीं करने से भ्रमित नजर आए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें