फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिशा की बैठक : गरमाया रहा बिजली और पेयजल का मुद्दा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में विद्युत व पेयजल आपूर्ति का मुद्दा गरमाया रहा। सांसद अनुराग शर्मा ने बिजली, पानी, सड़क व स्वास्थ्य संबंधी योजनाओं में लापरवाही पर कार्रवाई के निर्देश दिए। बैठक में सभी 74 एजेंडा पर विस्तृत चर्चा की गई। सांसद ने तीन घंटे से अधिक समय तक चली बैठक में विभागवार समीक्षा की।
सांसद ने विकास कार्यों में तेजी लाने, जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाने एवं जन शिकायतों का शत प्रतिशत निस्तारण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि क्षेत्र में जाकर पात्र लाभार्थियों को विभागीय योजनाओं का लाभ देना सुनिश्चित करें। संचालित योजनाओं की जानकारी जनप्रतिनिधियों को भी उपलब्ध कराएं, जिससे पात्र व्यक्ति का सत्यापन भी किया जा सके। उन्होंने कहा कि विद्युत, पेयजल, सड़क व स्वास्थ्य सुविधाओं को पूरा करना प्राथमिकता है। यदि इसमें लापरवाही होती है तो संबंधित पर कार्रवाई के लिए शासन को अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन

विद्युत विभाग की समीक्षा में अवगत कराया गया कि अधिकारी जनप्रतिनिधियों के फोन नहीं उठाते। मीटर रीडरों पर अवैध वसूली के आरोपों में उनके क्षेत्र बदलने के निर्देश दिए। जहां लो वोल्टेज के कारण आपूर्ति बाधित हो रही है, वहां 15 दिवस के भीतर आपूर्ति सुनिश्चित कराए जाए। बांध परियोजनाओं में शत प्रतिशत मुआवजा वितरण के निर्देश दिए। मेडिकल कॉलेज में विद्युत कनेक्शन न होने पर जल्द इसे जोड़ने के आदेश दिए।
विज्ञापन

मनरेगा के तहत अधिक से अधिक श्रमिकों को रोजगार देने के निर्देश दिए। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को हस्तांतरित आरईएस की पांच वर्ष से अधिक पुरानी सड़कों की सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। राष्ट्रीय राज्य मार्ग की समीक्षा में बताया गया कि तीन फ्लाईओवर पाली, गौना व कैलगुंवा पर प्रगति पर हैं। आवागमन सुचारु रखने हेतु सबसे पहले सर्विस रोड और फिर अन्य कार्य कराने को कहा। बैठक में राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ, सदर विधायक रामरतन कुशवाहा, जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश नारायण निरंजन, एमएलसी रमा निंरजन, शिक्षक विधायक प्रतिनिधि केदारनाथ तिवारी, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि मुन्नालाल जैन, जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी, जेडीसी ऋषिमुनि उपाध्याय, एसपी मोहम्मद मुश्ताक आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें