फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मटमैला व साबुन के फैन जैसे पानी की हो रहीआपूर्ति

विज्ञापन
नेहरू नगर में रेलवे अस्पताल के पीछे गली नंबर चार में आया मटमैला पानी - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। पेयजल समस्या के लिए भले ही कंट्रोल रूम स्थापित किया गया हो लेकिन जिन लोगों के जिम्मे जलापूर्ति है, वह शहर की जलापूर्ति अभी तक सुदृढ़ नहीं कर पाए हैं। यही वजह है कि मोहल्ला नेहरू नगर में साबुन के फेने जैसा पानी आ रहा है। जिस कारण वह इस पानी का उपयोग भी नहीं कर पा रहे हैं। लोगों का कहना है कि ऐसा गंदा पानी पीकर तो लोग बीमार हो जाएंगे। मजबूरी में लोगों को दिन-रात हैंडपंप से पानी भरना पड़ रहा है।
विज्ञापन

गर्मी के सीजन में पेयजल की मांग निरंतर बनी हुई है, उसके हिसाब से जल संस्थान आपूर्ति देने में नाकाम हो रहा है। मोहल्ला नेहरू नगर में मटमैला व साबुन के फेने जैसा पानी आ रहा है। इसमें रेलवे अस्पताल के पीछे गली तीन व नंबर में गंदे पानी की आपूर्ति की समस्या बनी हुई है। ऐसा नहीं कि यह पहली बार गंदा पानी आया हो। विभाग के संज्ञान में होने के बाद भी इस समस्या का निदान अब तक नहीं हो पाया है। इसके अलावा कई गलियों में दस से पंद्रह मिनट की आपूर्ति हो रही है। इससे लोगों को हैंडपंप से पानी जुटाना पड़ रहा है। रात-दिन मोहल्ले के हैंडपंप चल रहे हैं, तब जाकर लोगों की पूर्ति हो पा रही है। उधर, रैदासपुरा वार्ड का भी हाल बुरा बना हुआ है। विभागीय अफसर मौके पर जाने से कतरा रहे हैं। कई जगहों पर खराब हैंडपंप की भी समस्या बनी हुई है। इस तरह से लोगों में विभाग के प्रति नाराजगी बढ़ती ही जा रही है।

नेहरू नगर में रेलवे अस्पताल के पीछे गली नंबर तीन में आया साबुन के फैन जैसा पानी- फोटो : LALITPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें