फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव सैनिटाइज कर दिए, रास्तों में भरा है गंदा पानी

विज्ञापन
सड़क पर बह रहा नालियों का गंदा पानी - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। वैश्विक बीमारी कोराना के संक्रमण को रोकने के लिए गांव को सेनिटाइज किया गया है। लेकिन, कई गांवों में सड़क किनारे नालियों के अभाव में घरों से निकलने वाला गंदा पानी रास्तों में भर रहा है। लोगों को मजबूरन गंदे पानी के बीच से निकलना पड़ता है।
विज्ञापन

विकासखंड बिरधा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम देवगढ़ में सड़क तो बना दी गई, लेकिन नाली नहीं बनाई गई है। इससे रास्ते में पानी जमा हो रहा है। ग्रामीणों को मच्छरजनित बीमारियां होने का खतरा सता रहा है। कोरोना के प्रकोप को रोकने के लिए जिले की सीमाओं को सील कर दिया गया है, जिससे लोगों का आवागमन रोका जा सके। इसके अलावा बाहर से आने वाले लोगों को गांव में क्वारंटीन किया जा रहा है।
जिले में बेरोजगारी अधिक है। यहां के अधिकांश निर्धन तबके के लोग मजदूरी करने के लिए महानगरों में जाते हैं। लॉकडाउन होने के कारण मध्यप्रदेश के कई रास्तों से होकर लोग जिले में आ रहे हैं। ऐसे में गांव में संक्रमण को रोकने के लिए ग्राम पंचायतों को क्वारंटीन किया गया है। गांव में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया गया है। इसके अलावा सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराई जा रही है। लेकिन, यह नाकाफी है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत देवगढ़ एक हजार की आबादी का गांव है। यहां पर कई मुहल्लों में सड़क और नाली का अभाव है। ऐसे में घरों से निकलने वाला दूषित पानी रास्तों में जमा हो रहा है। लोगों को घरों में बदबू आ रही है, आने जाने में परेशानी हो रही है। इसके अलावा कई रास्ते ऐसे हैं, जहां पर सड़क का निर्माण कराया गया, लेकिन नाली व्यवस्थित नहीं की गई है। इससे नाली के पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। घरों का दूषित पानी कई लोगों के दरवाजे के सामने जमा हो रहा है। लोगों को अपने छोटे बच्चों के गिरने का भय बना रहता है।
वर्तमान में गर्मी का मौसम चल रहा है। घरों के आसपास दूषित पानी भरा होने से मच्छर हो गए हैं, जो रात्रि में लोगों को परेशान करते हैं। इससे मच्छरजनित बीमारी होने का खतरा बना हुआ है। कई बार शिकायत करने के बाद भी नाली का निर्माण नहीं किया गया है। इससे गांव के सेनिटाइज होने का फायदा नहीं है।
गांव में रास्तों पर सीसी रोड का निर्माण कराया गया, लेकिन नाली का निर्माण नहीं हुआ है। इससे दूषित पानी रास्ते में जमा हो रहा है।
- मंगल सिंह
नाली के अभाव में घरों से निकलने वाले दूषित पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। इससे दरवाजे पर बैठना मुश्किल हो रहा है। शीघ्र ही सफाई कराई जाए।
- संग्राम सिंह
ग्राम देवगढ़ में नाली के पानी की निकासी नहीं होने से रास्ते में पानी जमा होने का मामला संज्ञान में आया है। इसकी शीघ्र ही सफाई कराकर निकासी कराई जाएगी।
विज्ञापन

- डा. अवधेश सिंह
जिला पंचायत राज अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें