फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैंडपंप के आसपास इकट्ठा है नालियों का गंदा पानी

विज्ञापन
ग्राम समोगर में नाली में भरी पड़ी गंदगी - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
सिलावन। ललितपुर-महरौनी मार्ग पर स्थित विकासखंड महरौनी का ग्राम समोगर गंदगी की पहचान बन चुका है। गांव में जहां नजर ठहरती है, वहीं गंदगी दिखाई देती है। नालियों का गंदा पानी हैंडपंप के आसपास इकट्ठा है। स्वास्थ्य विभाग संचारी रोग नियंत्रण अभियान चला रहा है, लेकिन यहां इसका कोई असर नहीं दिख रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में सफाईकर्मी के नियमित नहीं आने से ऐसी स्थिति बनी है। गांव के विद्यालय परिसर के साथ-साथ बस्ती गंदगी से अटी पड़ी है। गांव में जगह-जगह कचरे के ढेर व नालियां बजबजा रही हैं। घरों का गंदा पानी गलियों में जमा रहता है। नालियों की सफाई नहीं होने के कारण हैंडपंपों और आसपास नालियों का गंदा पानी जमा रहता है। चार हजार से अधिक आबादी वाले ग्राम समोगर में चहुंओर गंदगी पसरी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि विभागीय अफसरों से अनेक बार शिकायत करने के बाद भी स्थिति में सुधार नहीं हो रहा है। सफाई नहीं होने के कारण ग्रमीणों में रोष पनप रहा है।
गांव में बिल्कुल भी सफाई नहीं हो रही है। नाली का गंदा पानी सड़कों पर जमा हुआ है, जिससे तीव्र दुर्गंध उठती है। इस वजह से खुली हवा में सांस लेना दूभर हो रहा है।
विज्ञापन

- राकेश शर्मा, एडवोकेट
एक वर्ष से गांव में सफाई कर्मी नहीं आया है। इस कारण गांव की नालियां बजबजा रही हैं। विभागीय अधिकारी भी गांव का निरीक्षण करने की जहमत नहीं उठा रहे हैं।
- देवीलाल
गंदगी की वजह से संचारी रोग फैलने की संभावना अधिक रहती है। इस वजह से साफ-सफाई व्यवस्था पर सरकार का अधिक जोर है, लेकिन ग्राम समोगर में साफ-सफाई व्यवस्था चौपट बनी हुई है।
- ओमप्रकाश मिश्रा
चार हजार से अधिक आबादी वाले गांव में 12 वार्ड हैं। यहां सफाई कर्मी की स्थायी तैनाती नहीं है, इस वजह से गांव में गंदगी फैली हुई है। विभागीय अधिकारी को अवगत करा दिया है।
विज्ञापन

- हरगोविंद राय, ग्राम प्रधान समोगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें