फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: पवा में साफ-सफाई न होने से फैली गंदगी और कीचड़

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पवा-तालबेहट। आदर्श ग्राम पवा में सफाई कर्मचारी की लचरता के चलते गंदगी और कीचड़ के ढेर लगे हैं। नालियों का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है।
विकास खंड तालबेहट अंतर्गत पवा की आबादी छह हजार से अधिक है। यहां लगभग चार विद्यालय, पंचायत घर, सचिवालय, सहित स्वास्थ्य उपकेंद्र है। इनकी सफाई का जिम्मा एक मात्र सफाई कर्मी पर है। ग्रामीणों के अनुसार सफाई व्यवस्था पूरी तरह चौपट है। मुख्य मार्ग एवं सार्वजनिक स्थलों पर गंदगी के ढेर लगे हैं। सफाई न होने के कारण नालियों में कीचड़ जमा होने से गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि गंदगी हटाने के संबंध में कई बार सफाई कर्मी को अवगत कराया, लेकिन वह ध्यान नहीं देता है। शिकायत करने पर ग्रामीणों को धमकाता भी है।
विज्ञापन

-
सफाई कर्मचारियों की तैनाती के लिए कई बार उच्चाधिकारियों को अवगत कराया, लेकिन आज तक दूसरा सफाई कर्मचारी नहीं मिल सका। इतने बड़े गांव में एक सफाई कर्मी से काम कराने में परेशानियां पैदा हो रही हैं।
विज्ञापन

-मालती महेंद्र यादव, ग्राम प्रधान पवा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें