फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिप्लोमा इंजीनियर्स का कार्य बहिष्कार जारी

Sat, 20 Feb 2016 12:50 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के तत्वावधान में जनपद के विभिन्न विभागों के जूनियर इंजीनियर के संगठन ने 14 सूत्रीय मांगों को पूरा किए जाने को लेकर दूसरे दिन शुक्रवार को भी कार्य बहिष्कार किया।
विज्ञापन

 
डिप्लोमा इंजीनियर्स द्वारा 24 फरवरी तक कार्य बहिष्कार और 25 फरवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल की रणनीति बनाने के लिए शुक्रवार को सिंचाई विभाग के निरीक्षण भवन में सभा आयोजित की गई, जिसमें संगठनों द्वारा प्रारंभिक ग्रेड पे 4,800 रुपये करने, तीन प्रोन्नत वेतनमान और 30 लीटर पेट्रोल के बराबर भत्ता समेत 14 सूत्रीय विभिन्न मांगें पूर्ण किए जाने की मांग की। सभी के बाद डिप्लोमा इंजीनियर्स ने सिंचाई विभाग, लोक निर्माण विभाग, जल निगम, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, लघु सिंचाई विभाग आदि विभागों में जाकर सभी जूनियर इंजीनियर्स की माप पुस्तिकाएं जमा कराईं और सभी विभागों पर गेट मीटिंग की। इसके बाद कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया।

इस मौके पर नितेंद्र श्रीवास्तव, हेमंत कुमार रावत, प्रदीप श्रीवास्तव, संजीव कुमार शुक्ला, नरेश सिंह यादव, संजय कालपांडे, एसके जैन, डीपी अवस्थी, सतीश चंद्र गौरव, अभिषेक श्रीवास्तव, अजय कुमार यादव, विनोद कुमार सिंह, सुरेंद्र सिंह, वीके गोस्वामी, पीएल भास्कर, योगेंद्र सिंह, हाकिम सिंह, सुभाष चंद्र पटेल, हरीहर सिंह यादव, विपिन कुमार, संजय गौतम, राजेंद्र कुमार, वीपी मिश्रा, राजेश कुमार गुप्ता, आरके राजपूत, एसएन राम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें