डायट में शिक्षकों के साथ मौजूद विजय प्रतिभागी
- फोटो : LALITPUR
ललितपुर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में मंगलवार को जनपद स्तरीय योग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसके पुरुष वर्ग में दिनेश चंद्र प्राथमिक विद्यालय खांदी व महिला वर्ग में दिव्या रिछारिया पूर्व माध्यमिक विद्यालय बिरधा का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया।
डायट प्रवक्ता डा. विवेक तिवारी की देखरेख में हुई प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में मानवेंद्र सिंह, जयवीर सिंह, दिनेश चंद्र, मनोज गुप्ता एवं महिला वर्ग में रजनी वर्मा, दिव्या रिछारिया, सुषमा देवी ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। निर्णायक मंडल में डा. रामूकांत, जेपी पांडेय, साक्षी शुक्ला एवं स्वाति जैन शामिल रहे। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन जनवरी 2021 में प्रस्तावित है। इसमें जिले के दिनेश चंद्र व दिव्या रिछारिया को जिले का प्रतिनिधित्व का अवसर मिलेगा। प्रतियोगिता के समय प्राचार्य गंगा सिंह राजपूत, कीर्ति शुक्ला, संतोष कुमार सिंह, विनोद कुमार बबेले आदि उपस्थित रहे।