संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। विभिन्न वॉर्डों की गलियों में जर्जर मार्ग से जल्द राहत मिलेगी। नगर पालिका 2.75 करोड़ रुपये से 36 सड़कों का निर्माण कराने जा रही है। इसकी टेंडर प्रक्रिया पूर्ण हो गई है।
नगर पालिका के कई वॉर्डों के मुख्य मार्गों व गलियों की हालत ठीक नहीं है। नाली के अभाव में दूषित पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। इससे जलभराव की समस्या रहती है। लोगों को आवाजाही में भी समस्या है। स्थानीय सभासदों ने पालिका में प्रस्ताव रखे थे, आईजीआरएस पर भी शिकायतें मिली थीं। पालिका की बोर्ड बैठक में प्रस्ताव स्वीकृत किए गए थे। अब विभिन्न वॉर्डों के मुख्य मार्ग व गलियों में सड़क निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। 2.75 करोड़ रुपये से 36 सड़कों का निर्माण कराया जाना है। अधिकारियों के अनुसार टेंडर प्रक्रिया पूर्ण होने के साथ अब कार्य आदेश जारी किए जा रहे हैं। जल्द ही सड़कों का निर्माण शुरू कराया जाएगा। साथ ही कुछ स्थानों पर स्ट्रीट लाइटें और आंबेडकर पार्क का सुंदरीकरण भी किया जाएगा।
-
- वॉर्ड एक सिद्दनपुरा में मुलायम सिंह के मकान से सिद्दनमंदिर के सामने पुलिया तक सीसी सड़क व नाली निर्माण
- वॉर्ड एक सिद्दनपुरा में देवेंद्र पुरोहित के मकान से कल्पना भवन तक सीसी सड़क व नाली निर्माण
- वॉर्ड पांच झांसीपुरा में बस स्टैंड से मुक्तार के मकान से होकर भैरव प्रजापति के मकान तक नाले पर सीसी सड़क
- वाॅर्ड सात बडापुरा में आंबेडकर पार्क से हनुमत कुशवाहा के मकान तक सीसी सड़क व नाली निर्माण
- वाॅर्ड आठ में अवतार के मकान से सुरेंद्र यादव के मकान तक सीसी सड़क व नाली निर्माण
- वॉर्ड नौ चांदमारी में वसुंधरा कॉलौनी से ब्रजधाम डेयरी तक सीसी सड़क व नाली निर्माण
- वॉर्ड 14 हाईवे पर राजेश रैकवार के मकान से महाकालेश्वर मंदिर तक सीसी कोट व नाली निर्माण
- वॉर्ड 16 करीमनगर में असलम के मकान से रहमान के मकान तक सीसी सड़क व नाली निर्माण
- वॉर्ड 21 तालाबपुरा में संतोष के मकान से आलोक टडैया के मकान तक सीसी सड़क व नाली निर्माण
- वॉर्ड 23 गोविंदनगर में कृष्णा गार्डन से बक्स के मकान तक सीसी सड़क व नाली निर्माण
-
नगर पालिका के विभिन्न वाॅर्डों में 36 मार्गों पर सीसी सड़क व नाली निर्माण समेत अन्य कार्यों की टेंडर प्रक्रिया पूरी हो गई है। जल्द ही निर्माण शुरू कराया जाएगा।
- निहालचंद्र, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद