फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूजीसी नेट जूनियर रिसर्च फेलोशिप में दीक्षा ने किया क्वालीफाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बांसी। शास्त्रीय संगीत के क्षेत्र में यूजीसी नेट जूनियर रिसर्च फेलोशिप के लिए दीक्षा कनकने ने क्वालीफाई करके कस्बे सहित जनपद को गौरवान्वित किया।
विज्ञापन

कस्बा बांसी निवासी दीक्षा ने शास्त्रीय संगीत के क्षेत्र में यूजीसी नेट जूनियर रिसर्च फेलोशिप के लिए क्वालीफाई किया है। इसमें सिर्फ 23 छात्र ही क्वालीफाई हुए हैं। दीक्षा की प्रारंभिक शिक्षा बांसी में हुई। इसके बाद उन्होंने मिडिल शिक्षा ललितपुर से पाई और हायर शिक्षा के लिए जयपुर पहुंची। दीक्षा ने बताया कि बचपन से ही उसे संगीत में रुचि थी। जिसमें उसके माता-पिता सहित रिश्तेदारों ने सहायोग किया और शिक्षकों के मार्गदर्शन के चलते वह इस उपलब्धि को पाने में सफल हो सकी। दीक्षा के पिता विनोद गुप्ता पेेशे से दुकानदार हैं और मां शिक्षिका। इससे पूर्व दीक्षा यूजीसीनेट राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा में 76 फीसदी अंक पाकर उत्तीर्ण हो चुकी है। दीक्षा की इस उपलब्धि पर रिश्तेदारों, कस्बावासियों और मित्रों ने बधाई दी और उसे मिठाई खिलाकर उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें