ललितपुर। डिजिटल लाइब्रेरी में पढ़ाई कर अब बच्चे अपना ज्ञान बढ़ाएंगे। तीन पीएमश्री कंपोजिट विद्यालयों में डिजिटल लाइब्रेरी स्थापित की जाएगी। बेसिक शिक्षा विभाग ने इसकी कवायद शुरू कर दी है।
जनपद में 1357 परिषदीय व कंपोजिट विद्यालय हैं, इनमें डेढ़ लाख बच्चे हैं। इसके साथ 11 विद्यालयों को पीएमश्री विद्यालय घोषित किया गया है। छात्रों की बेहतर शिक्षा के लिए स्मार्ट क्लास और आईसीटी लैब बनाए जा रहे हैं। जनपद में करीब छह सौ स्मार्ट क्लास संचालित हैं, जबकि 38 आईसीटी लैब स्थापित होनी है। अब शासन ने तीन पीएमश्री विद्यालयों को डिजिटल लाइब्रेरी स्थापित करने के लिए चयनित किया है, इसमें कंपाेजिट विद्यालय बम्हौरीकलां, कंपोजिट विद्यालय झरावटा और कंपोजिट विद्यालय मैनवारा शामिल हैं।
डिजिटल लाइब्रेरी में कंप्यूटर, फर्नीचर रहेगा। जिला समन्वयक प्रशिक्षण योगेंद्र मिश्रा ने बताया कि तीन कंपोजिट विद्यालयों में डिजिटल लाइब्रेरी स्थापित होगी। इसकी कवायद शुरू कर दी गई है।