संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। पुलिस उप महानिरीक्षक झांसी परिक्षेत्र कलानिधि नैथानी सोमवार शाम को जनपद दौरे पर आए। यहां उन्होंने पुलिस लाइन में कर्मचारियों के कल्याण एवं वेलफेयर के तहत नवनिर्मित केंद्रीय पुलिस कैंटीन का उद्घाटन किया। डीआईजी ने कैंटीन का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि उक्त कैंटीन से पुलिस कर्मचारी सब्सिडी पर सामान खरीद सकेंगे। पुलिस लाइन में चल रहे अन्य निर्माण का भी निरीक्षण किया। डीआईजी ने चुनाव को देखते हुए दीपचंद्र चौधरी विद्यालय व भगवान आदिनाथ कॉलेज मतदान केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान एसपी मोहम्मद मुश्ताक, एएसपी अनिल कुमार, सीओ सदर अभय नारायण राय, प्रतिसार निरीक्षक जगदीश चंद्र मौजूद रहे।