फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाज गिरने से ग्रामीण की मौत्

विज्ञापन
hospital 1.jpg - फोटो : hospital 1.jpg
विज्ञापन
ललितपुर। थाना बानपुर अंतर्गत ग्राम पुराधनघोषी में खेत पर काम कर रहे एक ग्रामीण की बिजली गिरने से मौत हो गई।
विज्ञापन

थाना बानपुर के ग्राम पुराधनघोषी निवासी दिस्सू (40) पुत्र ग्यासी शनिवार की शाम को खेत पर कुछ काम कर रहा था। इसी दौरान अचानक मौसम बिगड़ गया और तेज तड़तड़ाहट के साथ आसमान से अचानक बिजली गिर गई, जिसकी चपेट में आने से ग्रामीण की मौके पर ही मौत हो गई। कुछ देर बाद जब परिजन वहां पहुंचे तो दिस्सू मृत अवस्था में पड़ा हुआ था। आसपास के लोगों से जानकारी करने पर बताया कि वहां आसमान से बिजली गिरना देखा गया। परिजनों ने देखा तो मृतक के पैरों में जलने जैसे कुछ निशान थे। जानकारी मिलने पर कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक केे तीन संतान हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें