फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेखाधिकारी सहित कई कर्मी मिले गैर हाजिर

विज्ञापन
राजकीय जिला पुस्तकालय के निरीक्षण के पश्चात अधिकारियों से बातचीत करते डीएम अन्नावि दिनेश कुमार? - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। जिलाधिकारी अन्नावि दिनेश कुमार ने कार्यालय जिला विद्यालय निरीक्षक और राजकीय जिला पुस्तकालय का निरीक्षण किया। इस दौरान वित्त और लेखाधिकारी सहित कई कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। इस पर उन्होंने गैरहाजिर कर्मियों से स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

निरीक्षण में जिला विद्यालय निरीक्षक रामशंकर उपस्थित मिले। मौके पर आरएस अग्रवाल वित्त और लेखाधिकारी अनुपस्थित मिले। जिस पर उन्होंने अनुपस्थिति के संबंध में स्पष्टीकरण एक सप्ताह में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। उपस्थिति पंजिका के अवलोकन में पाया कि कार्यालय में कुल 16 में से 05 कर्मचारी क्रमश: आरके वर्मा प्रधान सहायक, रंजना पांडेय सहायक लेखाकार, अजय साहू स्टेनो, मुकेश कुमार यादव वरिष्ठ सहायक, सुनील कुमार बरया कनिष्ठ सहायक अनुपस्थित पाए। आरएमएसए कार्यालय में हीरू गुप्ता सहायक लेखाकार एवं पुष्पेंद्र सिंह परिचारक अनुपस्थित मिले।
कार्यालय में बहुत सामान निष्प्रयोज्य पाया गया। मौके पर कार्यालय और कार्यालय परिसर में साफ-सफाई संतोषजनक नहीं पाई व शौचालय भी गंदा पाया गया। भवन की मरम्मत और रंगाई पुताई कराने की आवश्यकता है।
विज्ञापन

प्रभारी मिले गैरहाजिर
जिलाधिकारी ने राजकीय जिला पुस्तकालय का निरीक्षण किया। यहां पर कमलेश कुमार सहायक अध्यापक राजकीय इंटर कालेज/प्रभारी पुस्तकालयाध्यक्ष निरीक्षण के समय अनुपस्थित पाए। इस पर उन्होंने प्रभारी पुस्तकालयाध्यक्ष की अनुपस्थिति के संबंध में स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। मौके पर पुस्तकालय में विद्यार्थियों द्वारा प्रतियोगात्मक परीक्षाओं के लिए उपयोगी एनसीईआरटी प्रकाशन की पुस्तकें उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया। इस पर उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देशित किया गया कि विद्यार्थियों को उनके अध्ययन के लिए वांछित पुस्तकें उपलब्ध कराने के संबंध में कार्रवाई करें। वाचनालय कक्ष में विद्यार्थियों को बैठने के लिए पर्याप्त स्थान नहीं है। इस पर निर्देशित किया गया कि पुस्तकालयाध्यक्ष कक्ष को भी वाचनालय कक्ष में सम्मिलित करें और पुस्तकालयाध्यक्ष कक्ष के लिए किसी अन्य कमरे का चयन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें