फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौपाल लगाकर डीएम ने वनांचल में विकास कार्यों का लिया जायजा

विज्ञापन
ग्राम ठनगना में जन-चौपाल ग्रामीणों की समस्या सुनते जिलाधिकारी ए दिनेश कुमार - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
मड़ावरा। ग्रामीण क्षेत्रों में शासन द्वारा संचालित विभिन्न विकास कार्यों के भौतिक सत्यापन और संचालित जनहितैषी योजनाओं का जायजा लेने के लिए विकास खंड मड़ावरा की ग्राम पंचायत वनगुवां के ग्राम ठनगना में जिलाधिकारी अन्नावि दिनेश कुमार ने बृहस्पतिवार को जनचौपाल लगाई। इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने शासन द्वारा संचालित योजनाओं और विकास कार्यों के बारे में ग्रामीणों को जानकारी दी।
विज्ञापन

डीडी कृषि ने गांव में किसान सम्मान निधि पाने वाले किसानों की सूची पढ़कर सुनाई। साथ ही कृषि विभाग द्वारा किसानों को दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी दी। डीपीआरओ डीएम के समक्ष गांव में शौचालय, आवास योजना के लाभार्थियों और विकास कार्यों की प्रगति आख्या प्रस्तुत की। सीडीओ ने गांव में मनरेगा और उसके तहत संचालित स्वरोजगार योजनाओं के बारे में जानकारी दी। चौपाल में राशन कार्डों से लाभार्थियों के नाम कट जाने और राशन नहीं मिलने की शिकायत पर खाद्य आपूर्ति अधिकारी ने ग्रामीणों के नाम जोड़कर खाद्यान्न उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। गांव में स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित जननी सुरक्षा योजना, टीकाकरण, महिला नसबंदी समेत कोविड-19 संक्रमण और अन्य संक्रामक रोगों की रोकथाम के इंतजाम की जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने दी। समाज कल्याण अधिकारी पीयूषचंद्र राय ने वृद्धावस्था एवं दिव्यांग पेंशन योजना के बारे में जानकारी दी। चौपाल में ग्राम पापड़ा के ग्रामीणों द्वारा वन विभाग द्वारा उनकी झोपड़ियों में आगजनी की शिकायत पर डीएफओ ने बताया कि विभाग द्वारा अवैध कटान एवं अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ अभियान के दौरान कार्यवाही की गई। ग्रामीणों ने ग्राम मदनपुर में अवैध पत्थर के कटान की शिकायत की जिसपर डीएफओ ने जांच कराए जाने की बात कही। चौपाल के अंत जिलाधिकारी ने गरीब ग्रामीणों को कंबल वितरित किए। साथ ही शासन द्वारा विभिन्न जनहितैषी योजनाओं का लाभ पात्र ग्रामीणों को पारदर्शिता के साथ संचालित एवं समय से पूर्ण कराए जाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। इस दौरान ग्राम प्रधान एवं ग्रामीणों संग ब्लॉक और जिलास्तरीय सभी अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें