फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एआरटीओ कार्यालय में तीन अधिकारी व चार कर्मचारी मिले अनुउपस्थित

विज्ञापन
gov office.jpg - फोटो : gov office.jpg
विज्ञापन
ललितपुर। शुक्रवार को डीएम अन्नावि दिनेश कुमार ने सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। जहां पर तीनों अधिकारी और चार कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। एक लिपिक कार्य से संबंधित जानकारी न होने पर सभी से तीन दिन में स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय में कार्यालय के कार्य व सड़क के कार्यों में लगातार लापरवाही बरती जा रही है। वहीं, कार्यालय की हकीकत उस समय सामने आई, जब जिलाधिकारी ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) बीके अस्थाना, प्रवर्तन राजीव कुमार व यात्रीकर अधिकारी एसके अग्रवाल तीनों अनुपस्थित पाए गए। जिस पर तीन दिन में स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए। वहीं, कर्मचारी उपस्थिति पंजिका का अवलोकन करने पर पाया कि छह कर्मचारियों में आशीष सारस्वत, मंजीत सिंह, सहायक लेखाकार आरती व एनआईसी की ओर से तैनात मोबीन अनुपस्थित मिलीं। जिस पर स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए। इसके साथ ही कनिष्ठ सहायक जगदीश प्रसाद से आवंटित कार्य की जानकारी में टीआर, वाहनों से लिए जाने वाले टैक्स के बारे में पूछने पर जवाब नहीं दे सके। इससे स्पष्ट प्रतीत हुआ कि इन्हें कार्य के बारे में कोई ज्ञान नहीं है। इस पर लिपिक से भी स्पष्टीकरण मांगा गया है। रिकार्ड रूम में दस्तावेज व फाइलें सुसज्जित पाईं। उन्होंने परिसर में साफ-सफाई दुरुस्त करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही सेवा प्रदाता एजेंसी के तीन कर्मचारियों में सुपरवाइजर अखिलेश सिंह, डाटा इंट्री ऑपरेटर अनूप सिंह और पुष्पेंद्र सिंह मौजूद मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें