फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनतेरस पर वितरित होंगे मिड-डे मील के बर्तन

Fri, 28 Oct 2016 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
school, lalitpur news - फोटो : demo
विज्ञापन
ललितपुर। नगर क्षेत्र के स्कूली बच्चों को धनतेरस के दिन नवीन थाली में मध्याह्न भोजन परोसा जाएगा। इससे पहले उन्हें समारोह में थाली, गिलास सुपुर्द किए जाएंगे, जिसकी तैयारी पूर्ण कर ली गई है। अट्ठाइस अक्तूबर को सुबह दस बजे नगर संसाधन केंद्र में बर्तनों का वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन


मध्याह्न भोजन प्राधिकरण ने स्कूली बच्चों को थाली, गिलास की कमी से छुटकारा दिला दिया है। लखनऊ, नोएडा व मुरादाबाद की फर्मों ने इनकी आपूर्ति का ठेका लिया है। एक थाली व एक गिलास के सेट का रेट 113.30 रुपये निर्धारित किया गया है। शुक्रवार को नगर संसाधन केंद्र में बर्तनों का वितरण किया जाएगा। 
इस दौरान नगर पालिका परिषद अध्यक्ष सुभाष जायसवाल, डीएम डा. रूपेश कुमार, सीडीओ प्रवीण कुमार लक्षकार, बीएसए संतोष कुमार राय मौजूद रहेंगे। 

खास बात यह है कि सुबह दस बजे समारोह में बच्चों को थाली, गिलास  वितरित किए जाएंगे। इसके पश्चात इन्हीं बर्तनों में बच्चे मध्याह्न भोजन चखेंगे। इस तरह अन्य ब्लाकों में भी बच्चों को बर्तन सुपुर्द किए जाएंगे। मध्याह्न भोजन प्राधिकरण ने पहले ही नमूने के रूप में थाली व गिलास का एक सेट जनपद/ब्लाक स्तर पर उपलब्ध कराया है, जिससे कि आपूर्ति किए गए बर्तनों के डिजायन एवं आकार का नमूने से मिलान किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें