संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। रेलवे स्टेशन पर अमृत योजना के तहत कई विकास कार्य प्रस्तावित हैं। स्टेशन को नया स्वरूप दिया जा रहा है। यहां सर्कुलेटिंग एरिया में बने फव्वारे को तोड़ दिया गया है, वहां बनी पानी की टंकी को भी हटाया जाएगा।
यात्री सुविधाएं बढ़ाने के लिए स्टेशन के मुख्य द्वार के सर्कुलेटिंग एरिया के विस्तार को पुराना फव्वारा तोड़ दिया गया है। झंडे को भी शिफ्ट किया गया है। यहां स्थित पानी की टंकी को भी तोड़ा जाएगा। आरपीएफ थाने को भी शिफ्ट करने की योजना है, हालांकि इसमें अभी समय है, क्योंकि आरपीएफ थाने की नवीन इमारत अब तक तैयार नहीं है।आरपीएफ थाने की नवीन इमारत का निर्माण जीआरपी थाने के समीप हो रहा है। साथ ही यहां अन्य सौंदर्यीकरण के कार्य भी प्रस्तावित हैं।
-
स्टेशन पर होने हैं ये कार्य
- नए प्लेटफार्म का निर्माण
- सर्कुलेटिंग एरिया में सार्वजनिक शौचालय का निर्माण
- स्टेशन मास्टर कार्यालय की नई इमारत का कार्य
- पिट लाइन का निर्माण
- सार्वजनिक शौचालय का निर्माण
- पार्किंग एरिया का निर्माण
- वीआईपी वेटिंग रूम का निर्माण
- सर्कुलेटिंग एरिया में पार्क निर्माण
-
अमृत योजना के जो भी प्रस्तावित कार्य हैं, उन्हें जल्द पूर्ण कराया जाएगा। यात्री सुविधाओं के कार्य समय सीमा के अंदर पूर्ण करने के निर्देश जारी किए हैं। मनोज कुमार, पीआरओ डीआरएम झांसी।