फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: श्रद्धालुओं ने बेतवा में लगाई डुबकी रणछोड़ मंदिर में किया पूजन-अर्चन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जाखलौन-ललितपुर। मौनी अमावस्या पर बुधवार को रणछोड़ धाम स्थित बेतवा नदी में भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई। इसके बाद रणछोड़ मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन कर पूजन अर्चन किया। तड़के से आसपास के नदी के घाटों पर पहुंचकर लोगों ने स्नान किया और मंदिरों में पूजन अर्चन कर दान पुण्य किया। जनपद से हजारों लोगों ने प्रयागराज जाकर संगम स्नान का पुण्य कमाया, तो महाकुंभ न जा पाने वाले श्रद्धालु अपने आसपास के नदी घाटों पर पहुंचकर स्नान किए। कस्बा धौर्रा से कुछ दूर रणछोड़ धाम स्थित बेतवा नदी के घाट पर पहुंचकर आसपास के लोगों ने आस्था की डुबकी लगाई। यहां दिनभर लोग स्नान करते रहे। इसके बाद श्रीरणछोड़ धाम मंदिर में पहुंचे और फूल मालाओं के साथ पूजन अर्चन किया। आरती भी की। यह सिलसिला शाम तक चलता रहा।
विज्ञापन

बेतवा में श्रद्धालुओं के पहुंचने को लेकर रणछोड़ मानव कल्याण समिति ने पहले से ही तैयारियां की थीं।
पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था की थी। धौर्रा चौकी इंचार्ज सुबोध सिंह ने बताया कि बेतवा के घाट पर निगरानी की जाती रही। श्रद्धालु आसानी से स्नान कर दर्शन करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें