फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: शोभायात्रा में शामिल संतों पर श्रद्धालुओं ने की पुष्पवर्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिंदवाहा (ललितपुर)। ग्राम सिंदवाहा स्थित मां जगदंबा गौड़ बाबा मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा वर्ष के उपलक्ष्य में बुधवार को शोभायात्रा निकाली गई।
मंदिर प्रबंधक श्याम लाल साहू की अगुआई में श्रीगणेश व मां सरस्वती के पूजन से धार्मिक कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। श्रद्धालुओं ने अपने घरों पर ध्वज पताका एवं वंदनवार लगाकर आमंत्रित 101 प्रभात फेरियों का स्वागत किया। कहीं राम धुन तो कहीं श्याम धुन बज रही थी। रथ पर संत परमहंस बाबा बनखंडी सवार थे। बुंदेलखंड के विभिन्न भगतिया टोलियों के साथ शोभायात्रा में कुछ संत ऊंट व घोड़ों पर भी सवार होकर निकले। प्रभात फेरी मंडल धनुषधारी मंदिर, श्री रामराजा सरकार हटावर, श्री हनुमान जी महाराज, सिद्ध बाबा शनि देव मंदिर, गौरी माता मंदिर आदि से होते हुए आरसी भोडले इंटर कॉलेज में पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान सत्यनारायण पुजारी, रामकुमार नायक, प्रमोद नायक, घनश्याम दास नायक, उमानंद भोडे़ले, कैलाश नायक, जगदीश तिवारी, काशीराम साहू, श्याम लाल साहू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें