फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: संदिग्ध परिस्थिति में महिला की मौत, गांव के बाहर कुएं में मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। महिला का शव संदिग्ध परिस्थिति में गांव के बाहर कुएं में मिला। पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है।
कोतवाली अंतर्गत ग्राम खड़ोवरा निवासी रश्मि (30) बुधवार सुबह घर से करीब 500 मीटर दूर कुएं में मृत मिली। ससुरालीजनों ने बताया कि रश्मि कुएं से पानी लेने गई थी। यहां पानी खींचते समय वह असंतुलित होकर कुएं में गिर गई। आसपास काम कर रहे लोग भागकर मौके पर पहुंचे। रश्मि का देवर कुएं में कूद गया और उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मृतका के दो पुत्र हैं। इधर, ग्राम पिपरिया थाना जाखलौन निवासी मायके पक्ष के लोग कोतवाली पहुंचे। रश्मि के पिता पन्नालाल ने बताया कि उन्होंने रश्मि की शादी सात वर्ष पूर्व की थी। शादी के एक वर्ष बाद ही ससुरालीजन दहेज के लिए रश्मि को प्रताड़ित करने लगे थे। पन्नालाल ने आरोप लगाया कि ससुरालीजनों ने उसकी पुत्री रश्मि की हत्या कर शव कुएं में फेंक दिया।
विज्ञापन

-
पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण का पता चल सकेगा। मायके पक्ष द्वारा लगाए जा रहे आरोपों की जांच कराई जा रही है। जांच में जो भी तथ्य निकलकर सामने आएंगे, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

अभय नारायण राय, क्षेत्राधिकारी सदर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें