फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: धर्मध्वज के साथ भक्तों ने बनाए पार्थिव शिवलिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। सावन के महीने में भारी बारिश के बीच भी श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं हो रहा है। रविवार को भारी बारिश के बीच चंडी धाम मंदिर और रामराजा मंदिर में पार्थिव शिवलिंग का निर्माण किया गया।
विज्ञापन

चंडीधाम मंदिर में श्रद्धालुओं ने हजारों पार्थिव शिवलिंग का निर्माण किया। चंडीपीठाधीश्वर चंद्रेश्वर गिरि महाराज ने ऊंचा धर्मध्वज भी लगाया। जबकि, श्रद्धालुओं ने पवित्र मिट्टी के पार्थिव शिवलिंग बनाए। इसके बाद विधि विधान के साथ पार्थिव शिवलिंग का पूजन अभिषेक किया गया और फिर विसर्जन किया गया।
लक्ष्मीपुरा स्थित रामराजा मंदिर में भी श्रद्धालुओं ने पार्थिव शिवलिंग का निर्माण मंत्रोच्चार के साथ किया। पार्थिव शिवलिंग निर्माण के बाद यहां पूजन अर्चन और भव्य आरती का आयोजन किया गया। इसके बाद श्रद्धालुओं ने पार्थिव शिवलिंग की थालियों को सिर पर रखकर विसर्जन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें