फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: पाली में राम विवाह पर झूम उठे श्रद्धालु, बगिया में उमड़ा भक्ति का सैलाब

विज्ञापन
मंदिर परिसर में पूजा अर्चना करते श्रद्धालु - संवाद
विज्ञापन
पाली। नगर के राजा साहब बगिया में चल रही श्रीमद् भागवत कथा में राम विवाह महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। राम-सीता विवाह के अवसर पर कथा पंडाल श्रद्धालुओं से भर गया। कथा वाचक मानस प्रवक्ता योगाचार्य राधिका वैष्णव चित्रकूट धाम ने जैसे ही राम विवाह का प्रसंग सुनाया, पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। भक्ति संगीत की धुन पर श्रद्धालु झूम उठे। महिलाओं ने मंगल गीत गाकर वर-वधू पर पुष्प वर्षा की। कथा में राधिका वैष्णव ने कहा कि भगवान राम का विवाह मर्यादा और आदर्श गृहस्थ जीवन का संदेश देता है। सीता-राम का प्रेम त्याग और समर्पण का प्रतीक है। राम विवाह के बाद महाआरती और प्रसाद वितरण हुआ। देर रात तक पंडाल में भक्तों की भीड़ बनी रही। नगर सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें