फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: शिव बरात में झूमकर थिरके श्रद्धालु, गूंजे जयकारे

विज्ञापन
विज्ञापन
महाशिवरात्रि पर शहर के विभिन्न शिवालयों में हुआ पूजन अर्चन
विज्ञापन

ललितपुर। शहर के मोहल्ला चौबयाना स्थित शिवालय में भी सुबह से पूजन अभिषेक और प्रसाद वितरण किया गया। इसके साथ ही शहर में मुख्य चौबयाना स्थित शिवालय, स्टेशन क्षेत्र में चंडी मंदिर, मोहल्ला पिसनारी से धूमधाम से शिव बरात निकाली गई, जिसमें लोग भगवान भोलेनाथ के भक्तिमय गीतों पर झूमते हुए चल रहे थे। चंडी मंदिर से देर शाम को शिव बरात निकाली गई, जिसमें भगवान शिव के स्वरूप बिग्घयों में विराजमान होकर चल रहे थे। बारात चंडी मंदिर से शुरू होकर स्टेशन तिराहा होते हुए वर्णी चौराहा, तुवन मंदिर, घंटाघर होते हुए नगर भ्रमण को निकली। वहीं मोहल्ला पिसनारी से शिव बरात शुरू होकर पिसनारी तिराहा होते हुए राजघाट रोड पर भ्रमण करते हुए वापस पहुंची। इसी तरह शिवालय मंदिर से शिव बरात निकली, जो मोहल्ला चौबयाना होते हुए रावरपुरा, महावीरपुरा, घंटाघर होकर वापस शिवालय पहुंची। शिव बरातों का जगह-जगह आरती उतारकर स्वागत किया गया। वहीं डोंड़ाघाट में श्रद्धालुओं ने शिवरात्रि पर पूजन अर्चन किया। वहीं नेहरू नगर स्थित पतरुआ धाम मंदिर से यहां के लोगों ने शिव बरात निकाली। इसमें लोग शिव भक्ति के गीताें पर थिरकते हुए निकले।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें