फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़सठ करोड़ चालीस लाख अट्ठावन हजार रुपये का बजट नपा ने किया पास

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। बुधवार को नगर पालिका परिषद के बोर्ड द्वारा वित्तीय वर्ष 2021-22 के प्रस्तावित (अनुमानित) बजट 67,40,58,445.91 रुपये को सर्वसम्मति से मंजूरी प्रदान की गई है। इससे आगामी दिनों में कराए जाने वाले कार्यों व लंबित भुगतान का रास्ता साफ हो गया है। बजट में मार्ग प्रकाश व्यवस्था, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, सड़क, नाली, पुलिया निर्माण व महामारी नियंत्रण के कार्यों को वरीयता प्रदान की गई।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के कारण बोर्ड बैठक के अभाव में नगर पालिका परिषद का बजट पारित नहीं हो पा रहा था। ऐसे में विकास कार्य सहित भुगतान अटककर रह गए थे। कई सभासदों के अस्वस्थ होने से एक सप्ताह पहले तय तिथि पर बैठक नहीं हो पाई थी। इसे ध्यान में रखकर बजट स्वीकृति के लिए बाईसकुलर का सहारा लिया गया। सभासदों को पहले से ही बैठक का एजेंडा उपलब्ध करा दिया गया था। बुधवार को सभी सभासदों से एजेंडा के बिंदुओं पर सहमति व असहमति प्राप्त की गई। इसके उपरांत सर्वसम्मति से 67,40,58,445.91 रुपये बजट स्वीकृत किया गया। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष रजनी साहू व अधिशासी अधिकारी निहालचंद्र ने इस बात की जानकारी दी है। वित्तीय वर्ष 2021-22 का बजट पास होने से पालिका कर्मियों ने राहत की सांस ली है। प्रस्तावित बजट में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट की डीपीआर के लिए व्यवस्था की गई है। झाड़ू, टोकनी, गैती, फावड़ा, पंजड़ आदि उपकरण, सफाई कर्मियों का वेतन, डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम सौर पुंज योजना, मार्ग प्रकाश व्यवस्था, अंत्येष्टि स्थल विकास योजना, सड़क, नाली पुलिया निर्माण के लिए धनराशि का इंतजाम किया गया है।
------
आय से ज्यादा खर्च की धनराशि
नगर पालिका परिषद अब तक आय से ज्यादा धनराशि खर्च कर चुकी है। जहां 31 मार्च 2021 तक नगर पालिका को 55,85,38,081 रुपये की आय हुई। वहीं, वित्तीय वर्ष 2020-21 में वास्तविक बजट 57,11,97,724.91 रुपये का रहा है। नगर पालिका ने मौजूदा वित्तीय वर्ष में 45, 89,56000 रुपये की आय होने का अनुमान लगाया है।
विज्ञापन

------
कोरोना महामारी के संक्रमण को देखते हुए आरटीपीसीआर टेस्ट मशीन को खरीदने की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने नगर पालिका परिषद अध्यक्ष रजनी साहू को लिखित में पत्र दिया है। इसमें कहा गया कि इस प्रस्ताव को बजट में शामिल किया जाए।
विज्ञापन

रामबाबू यादव, नेहरू नगर सभासद
-----
कोरोना महामारी की वजह से बजट लेट हो रहा था। नगर में विकास कार्यों को निरंतर चालू रखने के लिए बजट को पारित करना आवश्यक हो गया था।
भारत भूूषण चौरसिया भीम, सभासद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें