फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: मड़ावरा में 1.10 करोड़ रुपये से होंगे विकास कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। विकास खंड मड़ावरा में क्षेत्र पंचायत ने विकास कार्य के लिए कार्ययोजना तैयार की है। एक करोड़ दस लाख से पुलिया, खेल मैदान, ओपन जिम, कुआं व बाबड़ी के जीर्णाद्धार का कराया जाएगा। हंसरा में पुलिया निर्माण का प्रस्ताव तैयार किया गया है। 15 लाख से इसका निर्माण होगा। इससे 200 ग्रामवासियों को लाभ मिलेगा। साथ ही गौना में सहरिया बस्ती में वरवासन माता मार्ग पर दस लाख से पुलिया निर्माण का प्रस्ताव तैयार किया गया है। गोराकलां में आमघाट के पास दस लाख से पुलिया निर्माण कराया जा रहा है। इसके बनने से 200 ग्राम वासियों व मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को लाभ मिलेगा। पिपरट में खेल मैदान 40 लाख रुपये, टोरी में खेल मैदान की बाउंड्री का निर्माण 10 लाख से होगा। सौंरई व दिगवार में बावड़ी का जीर्णोद्धार, रनगांव, रखवरा, खुटगुवां, दिदौनियां व झांकर में कुएं की मरम्मत कराई जाएगी। संवादक
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें